ब्रेकिंग न्यूजराष्ट्रीय

मौसम का हाल: इन राज्यों को नहीं मिलेगी गर्मी से राहत लेकिन यहाँ होगी झमाझम बारिश

नई दिल्ली: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में जहां मॉनसून की दस्तक के साथ बारिश हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ उत्तर भारत के कई राज्य ऐसे हैं जो हीटवेव और भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। जी हाँ, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, हालाँकि मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, अगले 2 दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आप सभी को बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक हीटवेव का कहर रहेगा।

इसी के साथ दिल्ली में अगर आज 13 जून के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया जाएगा। इसी के साथ मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में राजस्थान में प्री-मॉनसून पूरी तरह एक्टिव हो जाएगा। जी दरअसल राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में अगले 2-3 दिनों तक बारिश की संभावना है।

वहीं बारिश के साथ ही राजस्थान में तापामान में कमी भी आ सकती है। इसके अलावा आज जयपुर में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। बात करें मध्य प्रदेश की तो यहाँ भी बारिश का पूर्वानुमान है। मध्य प्रदेश में आज हल्के बादल छाए रहेंगे। इसी के साथ आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रह सकता है। वहीं भोपाल में 14 जून को आंधी-तूफान के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।

इसके अलावा मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिनों के तक पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का मौजूदा दौर जारी रहने की संभावना है। इसी के साथ मुंबई में 11 जून को मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। जी दरअसल मुंबई में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button