अन्तर्राष्ट्रीय

जापान ने उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण को सुरक्षा के लिए बताया खतरा

टोक्यो। जापान ने कहा है कि उत्तर कोरिया द्वारा संभावित मिसाइल प्रक्षेपण से क्षेत्र में सुरक्षा और शांति के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है वहीं वैश्विक समुदाय के समक्ष गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है। जापान के चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी हिरोकाजु मात्सुनो ने बुधवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में यह चेतावनी दी।

उन्होंने कहा , “यह हमारे देश और पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और शांति के लिए खतरा ही नहीं वरन पूरे विश्व समुदाय के समक्ष भी एक गंभीर समस्या है।” उत्तर कोरिया ने आज सुबह एक बैलिस्टिक मिसाइल छोड़ा जो जापान के सागर में गिर गया। योनहप समाचार एजेंसी ने दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के हवाले से रिपोर्ट में बताया कि उत्तर कोरिया ने जापान के सागर की दिशा में बैलेस्टिक मिसाइल दागा, लेकिन यह सागर में गिर गया।

Related Articles

Back to top button