अन्तर्राष्ट्रीय

Murder : पश्चिमी माली में रेड क्रॉस सोसाइटी के दो कर्मचारियों की हत्या

Murder : बमाको। पश्चिमी माली के कायेस क्षेत्र में एक हमले में रेड क्रॉस के दो कर्मचारी मारे गए हैं। यह जानकारी इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज (IFCR) ने ने दी है। सोसाइटी ने कहा कि हमले के समय ये दोनों कार्यकर्ता एक फील्ड विजिट से लौट रहे थे।

सोसाइटी ने एक बयान में कहा, “इंटरनेशनल रेड क्रॉस एवं रेड क्रिसेंट मूवमेंट दो रेड क्रॉस सहायता कर्मियों की हत्या मौतों से हैरान और दुखी है, जो कल माली के कायेस क्षेत्र में सशस्त्र लोगों के हमले के दौरान मारे गए थे।”सोसाइटी ने कहा कि ये दोनों कार्यकर्ता हमला के समय कायेस के मालियान शहर लौट रहे थे। इसी दौरान इनकी कार पर हमला किया गया। इस हमले में दोनों कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि अन्य दो कर्मचारी बच निकलने में कामयाब हो गए।

सोसाइटी ने कहा, “इंटरनेशनल रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट मूवमेंट साहेल क्षेत्र में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है। इससे रेड क्रॉस टीमों के लिए कमजोर समुदायों को आवश्यक सहायता प्रदान करना कठिन हो गया है।”
सोसाइटी के मुताबिक मृतक कर्मियों में से एक नीदरलैंड रेड क्रॉस का कर्मचारी था, जबकि अन्य एक माली में रेड क्रॉस सोसायटी का कर्मचारी था।

Murder


यहाँ पढ़े:earthquake today : दक्षिणी फिलीपींस में भूकंप के तेज झटके

ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com

Related Articles

Back to top button