अन्तर्राष्ट्रीय

यूक्रेनी शासन से लोगों को बचाने के लिए है रूस का अभियान : नेबेंजिया

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थाई प्रतिनिधि वासिली नेबेंजिया ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से घोषित यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में सैन्य अभियान का उद्देश्य यूक्रेनी शासन से वहां के पीड़ितों लोगों को बचाना है।
श्री नेबेंजिया ने बुधवार की रात संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा , “ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपना पक्ष रखा और उन्होंने डोनबास में एक विशेष सैन्य अभियान का निर्णय लिया। अभियान का उद्देश्य उन लोगों की रक्षा करना है, जो आठ सालों से यूक्रेनी शासन की प्रताड़ना से त्रस्त हैं।”

Related Articles

Back to top button