Saturday, March 25, 2023
More
    HomeTrending'मन करता है इनकी गर्दन उड़ा दिया जाये', नूपुर शर्मा के बाद...

    ‘मन करता है इनकी गर्दन उड़ा दिया जाये’, नूपुर शर्मा के बाद अब इस BJP नेता ने दिया विवादित बयान

    लखनऊ: भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के द्वारा दिए गए बयान की आग अभी थमी भी नहीं है कि अब एक बार फिर भाजपा की एक और महिला नेता ने विवादित बयान दे दिया है। यूपी भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल (Sunita Dayal) ने बुलंदशहर में एक समारोह के चलते कहा है कि ‘मैं दो दिन पहले एक वीडियो देख रही थी। जिसमें एक मोमडंन नेता शायद कश्मीर (Kashmir) के थे, जिस भाषा में वो बोल रहे थे कि पता नहीं कितने-कितने भगवान होते हैं। हिंदुओ में कोई राम है, कोई लक्ष्मी है, कोई वैभव लक्ष्मी आ गई तथा कोई गणेश जितनी अभद्र भाषा में टिप्पणी की, जिसे देखकर खून खोलता है। लगता है इसकी गर्दन को उड़ा दिया जाये।’

    सुनीता दयाल ने कहा कि यह हिंदू समाज है, बुद्धिजीवी एवं सहनशील है। कितने आक्रमण हुए हमारे देश पर किन्तु हमारी संस्कृति वहीं हैं। यदि नूपुर ने कुछ बोल दिया निकल गया, तो उसका हम समर्थन नहीं कर रहे वो गलत है, किन्तु उनके बयान का ऐसा प्रभाव नजर आया मुस्लिम देश भी खड़े हो गए। कोलकाता में तो मार्च निकल रहा है, कानपूर में तो पत्थर फेक रहे हैं। ये पुलिस वाले जब कोई भी दिक्कत आती है तो सुरक्षा के लिए खड़े होते हैं। उन्ही पुलिस वालों पर पत्थर से धकिया रहे थे। क्यों ऐसा क्या कह दिया, क्या हो गया।

    लोग बोलते हैं नूपुर को फांसी दे दी जाए। फांसी तो उसको देनी चाहिए जो वीडियो चला रहा है। कभी उसको फांसी दी होती तो समझ में आता। ये वो हिंदू समाज जिस को पता है कि उसके हजारों मंदिर तोड़ दिए गए, फिर भी शहनशीलता के साथ खड़ा है। कुछ नहीं बोलता कानून का रास्ता अपनाता है। उसके लिए कहते हैं कि मार दिया जाए, हत्या कर दी जाए।

    Read More : आज फिर जुमा है… क्या नमाज़ के बाद फिर होगी हिंसा ? सरकार ने कसी कमर

    Read E-Paper : Divya Sandesh

    RELATED ARTICLES
    - Advertisment -

    Most Popular

    Recent Comments