राष्ट्रीय

बॉम्बे हाईकोर्ट ने परम बीर के सहयोगी को भगोड़ा घोषित करने का आदेश रद्द किया

मुंबई। बॉम्बे उच्च न्यायालय ने जबरन वसूली के एक मामले में कथित गैंगस्टर और मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह के सह-आरोपी रियाज भाटी को भगोड़ा घोषित करने के एक आदेश को शुक्रवार रद्द कर दिया। दाऊद इब्राहिम का सहयोगी बताया जाने वाला भाटी हाई-प्रोफाइल रंगदारी मामले में नामजद था, जिसमें मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परम बीर सिंह भी शामिल थे। रियाज भाटी साल 2015 और 2020 में दो बार अलग-अलग अपराधों के लिए गिरफ्तार हो चुके हैं, इसके उपर होटलों और बार मालिकों से जबरन पैसा वसूलने का भी आरोप है। गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के मुताबिक, इससे एकत्रित राशि मुंबई पुलिस के बर्खास्त अधिकारी सचिन वाजे को भेजे गए थे।

Related Articles

Back to top button