राष्ट्रीय

कांग्रेस ने अजय कुमार के नेतृत्व में बनाई त्रिपुरा समन्वय समिति

नई दिल्ली। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता डॉ अजय कुमार की अध्यक्षता में त्रिपुरा के लिए सात सदस्यीय एक समन्वय समिति का गठन किया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने समिति के सभी सदस्यों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर कुमार की अध्यक्षता वाली समिति में गोपाल राय को संयोजक बनाया गया है जबकि विराजित सिन्हा, समीर रॉय बर्मन, सुजीत राय बर्मन, आशीष शाह तथा सुश्री झारिता लैतफलंग को समिति का सदस्य बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button