राष्ट्रीय

‘इंजन’ में खराबी, पर ‘डिब्बे’ बदल रही कांग्रेस : नरोत्तम

भोपाल। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग किए जाने पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी के ‘इंजन’ में खराबी है, लेकिन उसके ‘डिब्बे’ बदले जा रहे हैं। डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस अद्भुत पार्टी है।

पार्टी के ‘इंजन’ में खराबी है, लेकिन उसके ‘डिब्बे’ बदले जा रहे हैं। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि एक ऐसा व्यक्ति, जिसने पूरी पार्टी घर बैठा दी, उनके नेतृत्व में पार्टी टूट गई, 30 विधायक पार्टी छोड़ कर चले गए। इंजन में कोई सुधार नहीं जा रहा, डिब्बे बदल दिए जाते हैं।

डॉ मिश्रा ने कहा कि हालांकि ये कांग्रेस का आंतरिक मामला है, लेकिन ये बताया जाना चाहिए था कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल का कसूर क्या था। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की कल कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। हालांकि चार वरिष्ठ उपाध्यक्षों को यथावत रखा गया है। डॉ मिश्रा इसी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

Related Articles

Back to top button