राष्ट्रीय

गहलोत ने कांग्रेस स्थापना दिवस की दी शुभकामना

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस स्थापना दिवस की सभी कांग्रेसजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। श्री गहलोत ने इस अवसर पर कहा कि हमारे लिए आज का दिन बहुत ही गर्व और गौरव का दिवस है। कांग्रेस पार्टी की स्थापना को लंबा सफर तय करते-करते 136 वर्ष हो गए। 136 साल का त्याग, बलिदान, कुर्बानी का शानदार इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। उन्होंने कहा कि हमारे महापुरुष जिन्होंने आजादी के पहले राष्ट्र निर्माण का सपना देखा, त्याग-बलिदान किए, शहादतें दी, देश को आजाद कराया वो आज हमारे बीच नहीं रहे उन्हें हम श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगे झंडे वाली महात्मा गांधी की इस पार्टी ने पूरे देश को एक और अखंड रखा

Related Articles

Back to top button