ब्रेकिंग न्यूजराष्ट्रीय

राम रहीम पर फिर ‘मेहरबान’ हुई हरियाणा सरकार, दी 1 महीने की पैरोल

अमृतसर: डेरा सच्‍चा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम आज 17 जून (शुक्रवार) को सुबह पैरोल पर जेल से बाहर आया है। रोहतक सुनारिया जेल में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम आज सुबह साढ़े छह बजे पैरोल पर बाहर आया है। बताया जा रहा है कि राम रहीम उत्‍त्‍र प्रदेश के बागपत स्थित डेरा सच्‍चा सौदा के डेरे पर गया है। उसे सुनारिया जेल से लेने हनीप्रीत पहुंची थी। उसे एक महीने की पैरोल दी गई है।

गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम दो साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के क़त्ल के मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। वह सुबह 6.30 बजे सुनारिया जेल से पैरोल पर बाहर निकला है। बताया जा रहा है कि जेल से निकलने के बाद राम रहीम उत्तर प्रदेश के बाद बागपत स्थित डेरे में गया है। गुरमीत राम रहीम को इससे पहले भी 21 दिन की पैरोल दी गई थी।

गुरमीत राम रहीम को लेने के लिए उसके चचेरे भाई चरणजीत और मुंह बोली बेटी हनीप्रीत सुनारिया जेल पहुंचे थी। इन्ही दोनों के साथ गुरमीत राम रहीम जेल से बागपत के लिए रवाना हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच गुरमीत को ले जाया गया है। फ़िलहाल, जेल प्रशासन ने राम रहीम की एक महीने की पैरोल मंजूर की है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसकी सुरक्षा को लेकर NOC कोर्ट को दे दी थी। इसके कारण उसे यूपी में ही रहने की शर्त पर पैरोल दी गई है।

Read More : ‘अग्निपथ’ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं से सीएम योगी ने किया बड़ा वादा, शांति की अपील भी की

Read E-Paper : Divya Sandesh

Related Articles

Back to top button