राष्ट्रीय

MG Motor India : एमजी मोटर इंडिया के मई 2022 में 4,008 वाहन बिके

MG Motor India : मुंबई। एमजी मोटर इंडिया ने बुधवार को बताया कि मई 2022 में 294.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ उसके 4,008 वाहन बिके जबकि इससे एक वर्ष पूर्व इसी माह यह संख्या 1,016 थी। कंपनी ने बयान में कहा कि यह वृद्धि कंप्यूटर चिप की उपलब्धता में सुधार दर्शाती है और हमें उम्मीद है कि आने वाले महीनों में स्थिति में अधिक सुधार होगा।

कंपनी ने कहा कि एमजी एक स्वस्थ बुकिंग गति बनाए रखता है और विकास की गति का अनुभव कराने से मांग मजबूत बनी हुयी है, हालांकि वैश्विक स्तर पर कोविड-19 लॉकडाउन के कारण उत्पादन प्रभावित रहा था। कंपनी वैश्विक कोविड लॉकडाउन के कारण उत्पन्न स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है और इसके लिए प्रयास कर रही है। भारतीय कार क्षेत्र में कंपनी बहुत सी गाड़ियां लायी है जिनकी सुविधाएं यहां पहली बार है।

ये गाड़ियां हैं भारत की पहली इंटरनेट एसयूवी एमजी हेक्टर, भारत की पहली इलेक्ट्रिक इंटरनेट एसयूवी एमजी जेडएस ईवी, भारत की पहली ऑटोनोमस (लेवल 1) प्रीमियम एसयूवी एमजी ग्लोस्टर और एमजी एस्टर जो भारत की पहली एसयूवी है जो निजी एआई सहायक और ऑटोनोमस (लेवल-2) तकनीक के साथ आती है।

MG Motor India


यहाँ पढ़े :Land registration fees : मुंबई में मई, 2022 में पंजीकृत हुयी 9,523 संपत्तियां

ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com

Related Articles

Back to top button