राष्ट्रीय

नायडू ने कुशीनगर दुर्घटना पर जताया दुख

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक विवाह समारोह में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। श्री नायडू ने गुरूवार को यहां जारी एक संदेश में कहा, “कुशीनगर में हुई दुर्घटना की खबर से अत्यंत व्यथित हूँ। हताहतों के शोक संतप्त परिवारों के दुःख में शामिल हूं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूं। विश्वास है स्थानीय प्रशासन तत्परता से राहत सहायता उपलब्ध करा रहा है।” उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया में बुधवार देर रात एक विवाह समारोह के दौरान कुएं का स्लैब टूटने से 13 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोगों घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुयी है। मरने वालों में महिलायें, लड़कियां और बच्चे शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button