राष्ट्रीय

नालको ने कालिदास सम्मान और खारवेल पुरस्कार प्रदान किया

भुवनेश्व। प्रख्यात आध्यात्मिक विचारक और लेखक डॉ. चंद्र भानु सत्पथी को शुक्रवार को नालको कालिदास सम्मान से सम्मानित किया गया जबकि प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना पद्मश्री अरुणा मोहंती को ओडिसी नृत्य गुरु श्रेणी में नालको खारवेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। खनन मंत्रालय के तहत ये सम्मान नेशनल एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) नवरत्न सीपीईसी के 42वें स्थापना दिवस के मौके पर दिए गये। नाल्को साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिष्ठित व्यक्तियों को संबंधित क्षेत्रों में उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत करता रहा है।
श्री चंद्र भानु सत्पथी और पद्मश्री अरुणा मोहंती के अलावा ममता ओझा और हरेकृष्ण ढल को भी ओडिसी डांसर श्रेणी में नालको खारवेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कंपनी के कर्मचारियों और हितधारकों को संबोधित करते हुए, नालको के सीएमडी श्रीधर पात्रा ने कर्मचारियों के समर्पण और कड़ी मेहनत और अन्य हितधारकों के निरंतर समर्थन की सराहना की।

Related Articles

Back to top button