राष्ट्रीय

Summer 2022 : दिल्ली में पढ रही भीषड़ गर्मी और लू का प्रकोप

नयी दिल्ली। Summer 2022 राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बरकरार है और सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Summer 2022 मौसम विभाग

मौसम विभाग के अनुसार पिछले कुछ सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। यहां दिन का न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री दर्ज किया गया और सापेक्ष आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 40 प्रतिशत रहा। दिन बढ़ने के साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। उत्तर पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों में गुरुवार तक अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा,“ दिल्ली में 28 अप्रैल तक तापमान 44 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।” विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।


Read more:Emmanuel Macron : इमैनुएल मैक्रों फिर चुने गए फ्रांस के राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

E-paper:http://www.divyasandesh.com

Related Articles

Back to top button