राष्ट्रीय

पूर्णिया में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

पूर्णिया। बिहार में पूर्णिया जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी सनोली मार्ग पर आज तड़के अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान राजीगंज पंचायत के वार्ड 13 निवासी मो.इब्राहीम के 30 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सगीर के रूप में की गयी है। वह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिये घर से निकला था तभी यह दुर्घटना हुयी। सूत्रों ने बताया कि जिले के सदर थाना क्षेत्र के जीरो माइल पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी। मृतक की पहचान बंधन बैंक कर्मचारी राजकुमार सिंह के रूप में की गयी है। वह हरदा ब्रांच में काम करता था। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button