उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूजराष्ट्रीय

क्यों हटाई गई सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा ? हत्या को लेकर पंजाब सरकार पर हमलावर हुईं भाजपा और कांग्रेस

अमृतसर: पंजाब में सिद्धू मूसेवाला के कत्ल को लेकर सियासत गर्म होती दिखाई दे रही है। दरअसल, हत्या के एक दिन पहले ही भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार ने मूसावाला की सुरक्षा कम कर दी थी। सुरक्षा कम किए जाने के बाद अगले ही दिन हत्या को लेकर कांग्रेस राज्य की AAP सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस, सीएम मान का इस्तीफा मांग रही है। वहीं, अब भाजपा के सांसद हंस राज हंस ने भी पंजाब सरकार को आड़े हाथों लिया है।

भाजपा सांसद हंस राज हंस ने कहा है कि सिद्धू मूसेवाला के साथ जिस तरह का अन्याय हुआ है, गोलियों से छलनी कर उनकी हत्या कर दी गई है। यह बेहद दुखद घटना है। हंस राज हंस ने आगे कहा कि ये घटना पंजाब में कानून व्यवस्था के हाल को स्पष्ट रूप से बयान कर रही है। हंस राज हंस के अलावा मुंबई के भाजपा नेता मोहित कंबोज ने भी मूसेवाला की हत्या को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। मोहित कंबोज ने कहा है कि मूसेवाला की सुरक्षा वापस हटाई गई और ये घटना हो गई।

उन्होंने इसी बहाने अपनी सुरक्षा का भी मुद्दा उठा दिया और कहा कि उन्हें अगर कुछ भी होता है तो इसके लिए पुलिस आयुक्त संजय पांडेय जिम्मेदार होंगे। मोहित कंबोज ने साथ ही ये भी जोड़ा कि सिक्योरिटी कवर राजनीतिक फैसला नहीं होना चाहिए। वास्तविक खतरे और परसेप्शन का अध्ययन कर पुलिस और इंटेलिजेंस के इनपुट के आधार पर इसका फैसला होता है।

Read E-Paper : Divya Sandesh

Related Articles

Back to top button