ब्रेकिंग न्यूजराष्ट्रीय

आम आदमी को लूटने में मदद करता है संविधान, ब्रिटिश व्यवस्था की नक़ल कर लिखा गया

कोच्ची: केरल सरकार के संस्कृति मंत्री साजी चेरियन ने यह कहकर बखेड़ा खड़ा कर दिया है कि भारतीय संविधान ने बीते 75 वर्षों में मजदूर वर्ग को लूटने में सहायता की है। उन्होंने कहा है कि हमने आंख मूंदकर ब्रिटिश व्यवस्था की नकल की और संविधान लिख डाला। यह शोषण के विरुद्ध कभी कोई सुरक्षा नहीं देता है। बल्कि आम आदमी और मजदूर वर्ग को लूटने में मदद ही करता है।

केरल के पठानमथिट्टा जिले के मल्लापल्ली में सत्ताधारी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा आयोजित किए गए एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूबे के संस्कृति मंत्री साजी चेरियन ने कहा है कि, ‘हम अक्सर कहते हैं कि यह एक सुंदर संविधान है। मगर हमने आंख मूंदकर ब्रिटिश व्यवस्था की नकल की और अपना संविधान लिखा। यह शोषण के खिलाफ कभी कोई सुरक्षा प्रदान नहीं करता है। यह आम आदमी और मजदूर वर्ग को लूटने में मदद करता है।’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘संविधान को सुंदर बनाने के लिए यहां और वहां, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता को जोड़कर सही किया गया था। मगर शोषक हिस्सा बेहद स्पष्ट है। हमने 75 वर्षों तक गर्व से सिस्टम का पालन किया।’ वहीं, इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस की अगुवाई वाले विपक्ष ने सीएम पिनाराई विजयन से ‘संविधान का अपमान करने वाले’ मंत्री को बर्खास्त करने को कहा है। विपक्ष के नेता वी डी सतीसन ने कहा है कि, ‘उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।’

Read More : ‘BJP के पास ED है, CBI है, लेकिन…,’ केजरीवाल ने मारा फिल्म ‘दीवार’ का डायलॉग, Video

Read E-Paper : Divya Sandesh

Related Articles

Back to top button