ब्रेकिंग न्यूजराष्ट्रीय

सुरक्षा हटते ही मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए लोकप्रिय पंजाबी गायक और रैपर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के तहत उनपर फायरिंग हुई है, जिसमें उनकी हालत गंभीर हो गई।

पंजाब के मानसा में बदमाशों की फायरिंग के बाद गंभीर हालत में मूसे वाला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अब उनका इलाज करने वाले डॉक्टर ने यह कह दिया है कि वह इस दुनिया में नहीं रहे। आपको बता दें कि एक दिन पहले शनिवार, 28 मई को ही पंजाब सरकार ने मूसे वाला की सिक्योरिटी में लगे 10 गनमैन से घटाकर 2 गनमैन किए थे। ऐसे में अब इस हत्या का होना अचंभित कर देने वाला है। मिली जानकारी के तहत सिद्धू मूसेवाला ने कल ही अपने वकील से बात की थी। जिसमें उन्होंने जान का खतरा बताया था। Us दौरान मूसेवाला ने कहा था कि पंजाब सरकार ने अचानक बिना कोई नोटिस दिए उनकी सुरक्षा घटा दी है। ऐसे में इसके लिए कोई दूसरा इंतजाम करना होगा।

आपको हम यह भी जानकारी दे दें कि मूसे वाला ने मानसा से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। जी हां, उन्हें AAP के डॉ विजय सिंगला ने 63,323 वोटों के अंतर से हराया था। आप सभी को पता हो सिद्धू पंजाब में सबसे अधिक मशहूर रैपर रहे हैं और उनकी फैन फलोविंग भी लाखों में हैं। वहीं उनके निधन पर फैन शोक जता रहे हैं। अब तक कई पंजाबी जगत के सितारे भी शोक जता चुके हैं। आपको पता हो सिद्धू कई बार अपने विवादित गानों के चलते भी सुर्खियों में बने रहे हैं।

Read More : क्यों हटाई गई सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा ? हत्या को लेकर पंजाब सरकार पर हमलावर हुईं भाजपा और कांग्रेस

Read E-Paper : Divya Sandesh

Related Articles

Back to top button