ब्रेकिंग न्यूजराष्ट्रीय

उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा मानसून, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

नई दिल्ली: कई दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने के बाद विभिन्न राज्यों का मौसम अब बदलने लगा है। आप सभी को बता दें कि केरल में मानसून दस्तक दे चुका है, जबकि आज कर्नाटक में आने वाला है। वहीं आने वाले दिनों में मानसून के उत्तर भारत की ओर बढ़ने की संभावना है। हालांकि, उससे पहले ही प्री मानसून की बारिश कई राज्यों में जारी है। दिल्ली में आज भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। आप सभी को बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

इसी के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। वहीं गुजरात के अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकिम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। वहीं आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। इसी के साथ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं देहरादून में आज का मिनिमम टेम्प्रेचर 22 डिग्री और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 39 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। अब अगर बात करें राजस्थान की तो जयपुर का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। यहाँ आसमान में यहां भी बादल छाए रहेंगे। वहीं, यूपी के लखनऊ में आज बारिश की संभावना नहीं है। आप सभी को बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसी के साथ, पटना में आज का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

इसके अलावा, श्रीनगर में आज बारिश होने की संभावना है और यहां का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आपको बता दें कि पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश आदि जैसे राज्यों में आज बारिश होने वाली है। skymetweather।com के अनुसार, आज ओडिशा, गोवा, सिक्किम, असम, मेघालय में भी बारिश होगी।

Related Articles

Back to top button