Thursday, March 30, 2023
More
    HomeTrendingमुख्तार अब्बास नकवी होंगे देश के नए उपराष्ट्रपति ?

    मुख्तार अब्बास नकवी होंगे देश के नए उपराष्ट्रपति ?

    नई दिल्ली: केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में अब उन्हें उपराष्ट्रपति पद  लिए उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं। बता दें कि इससे पहले बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ नकवी ने मुलाकात की है। यह मुलाकात ऐसे वक़्त में हुई, जब बुधवार को ही हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश और लोगों की सेवा में नकवी के योगदान की तारीफ की।

    केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद ये कयास लगाए जाने लगे हैं कि उन्हें पार्टी में कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। वहीं, सियासी पंडितों का ये भी कहना है कि, भाजपा उन्हें उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा सकती है। हालांकि, इस बात को लेकर ही अभी सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और न ही नकवी की तरफ से कोई बयान जारी किया गया है। बता दें कि नकवी राज्यसभा से सांसद का पद संभाल रहे थे। उनका कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। भाजपा ने उन्हें इस बार राज्यसभा भी नहीं भेजा है।

    इसी को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि नकवी को भाजपा उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बना सकती है। बता दें कि उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान 6 अगस्त को होने वाला है और वर्तमान उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को ख़त्म हो रहा है।

    RELATED ARTICLES
    - Advertisment -

    Most Popular

    Recent Comments