ब्रेकिंग न्यूजराष्ट्रीय

‘मेरे प्यारे दोस्त…’, शिंज़ो आबे के निधन पर पीएम मोदी ने लिखा भावुक पोस्ट

टोक्यो: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के देहांत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख प्रकट किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं।’ पीएम मोदी ने आगे कहा कि शिंजो आबे भारत-जापान संबंधों को एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक ले जाने में बहुत अहम योगदान दिया है। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक मनाता है और हम इस मुश्किल घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

बता दें कि इससे पहले शिंजो आबे पर हुए हमले को लेकर पीएम मोदी समेत पूरे विश्व के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई थी। उस समय पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा था कि मेरे प्रिय मित्र अबे शिंजो पर हुए हमले से बेहद व्यथित हूं। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं। जापान के मौजूदा पीएम फुमियो किशिदा की भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने इस हमले को लेकर कहा है कि यह बर्बर और दुर्भावनापूर्ण है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हम वो सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ‘अभी शिंजो आबे की हालत गंभीर है और इस वक़्त, डॉक्टर शिंजो आबे को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। किशिदा ने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं पूर्व प्रधानमंत्री की जान बच जाए।’ हालाँकि, फुमियो का ये ट्वीट शिंज़ो के निधन से पहले का था, जब वे अस्पताल में भर्ती थे।

यहाँ पढ़े : Udaipur : उदयपुर में शनिवार को कर्फ्यू में 19 घंटे की ढील

ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com

Related Articles

Back to top button