ब्रेकिंग न्यूजलखनऊ

यूपी भाजपा को आज मिल सकता है नया अध्यक्ष, BJP कार्यसमिति की बैठक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद से ही भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, किन्तु यह इंतजार आज खत्म हो सकता है। जानकारी के अनुसार, आज यूपी भाजपा इकाई के नए अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है। स्वतंत्र देव सिंह के योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बन जाने के बाद नया प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना है। काफी समय से इस पर चर्चा चल रही है।  मगर पार्टी कार्यसमिति की बैठक को देखते हुए आज नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो सकता है।

बता दें कि रविवार को लखनऊ में यूपी भाजपा की कार्यसमिति की बैठक है। इससे पहले आज शाम पार्टी के महामंत्रियों की मीटिंग होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि आज नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है। वहीं यूपी की 11 राज्यसभा सीटों पर 10 जून को चुनाव होना है। बताया जा रहा है कि यूपी भाजपा आज ही राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है। पार्टी 11 सीटों पर 8 प्रत्याशियों को उतारेगी। इनमें से कुछ के नाम का ऐलान आज और कुछ का कल हो सकता है।

बताया जा रहा है कि यूपी भाजपा की तरफ से जो 21 नाम भेजे गए हैं, उनमें संजय सेठ, जय प्रकाश, जफर इस्लाम, नरेश अग्रवाल, प्रियंका रावत, शिव प्रताप शुक्ला, सुरेंद्र नागर के नाम शामिल हैं। राज्यसभा चुनाव में नामांकन की अंतिम तिथि 31 मई है।

Read More : आज गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, देंगे अस्पताल और नैनो यूरिया संयंत्र की सौगात

Read E-Paper : www.divyasandesh.com

 

Related Articles

Back to top button