130-year-old record broken in Agra, these are the top five hot cities of UP, fear of heat stroke
आगरा। इस समय सभी हैरान हैं कि मार्च के महीने में ये हाल है तो मई और जून में क्या होगा। आगरा में मार्च में तापमान 130 year record तोड़ चुका है। उत्तर प्रदेश में आगरा इस समय सबसे गर्म शहर के रूप में दर्ज हो रहा है।
दूसरे नंबर पर झांसी और तीसरे नंबर पर प्रयागराज है। मई के महीने में चलने वाली लू, मार्च के महीने में ही चलने लगी है। दोपहर एक बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। ताजमहल घूमने आए पर्यटक बेहाल होने लगे हैं। मौसम विभाग ने आगामी समय में राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं जताई है।
शहर अधिकतम न्यूनतम
आगरा 41.4 19.5
झांसी 41.0 22.0
प्रयागराज 41.0 19.2
वाराणसी 40.2 19.2
बांदा 39.8 21.4
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस साल आगरा में अत्यधिक गर्मी पड़ने के कारणों में से एक ये है कि इस बार बुंदेलखंड, राजस्थान और दक्षिणी उत्तर प्रदेश की ओर से चल रही गर्म हवाएं यहां नमी को तेजी से खत्म कर रही है। इस कारण आगरा और आसपास के क्षेत्रों में पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया है।
मौसम विभाग ने 30 मार्च से पारा और बढ़ने के आसार जताए हैं। इसके साथ ही लू का भी अलर्ट है। लू के थपेड़े सुबह 10 बजे से परेशान करने लगेंगे। हाल ये हो चुका है कि छत पर रखी टंकियों में से पानी गर्म आने लगा है। दिन तो छोडि़ए, अब रात को भी चैन नहीं है। पूरी रात एसी चलने लगे हैं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक इस सप्ताह तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। न केवल दिन, बल्कि रात में भी तपिश बनी रहेगी और सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक तापमान में उछाल बना रहेगा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में बनने वाला एंटी-साइक्लोन इस बार जल्दी बना है। पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय नहीं हुआ है, जिससे ठंडी हवाएं नहीं चल रही हैं। मार्च में देश के अधि
ये करें
Read more:नौसेना प्रमुख की मौजूदगी में भारतीय नौसेना में शामिल हुआ वायु स्क्वाड्रन 316, जानिए इसकी खासियत
E-paper:http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…