Aadhaar Seva Kendra
Aadhaar Seva Kendra : आधार यूजर्स के लिए बड़े काम की खबर है. भारत में आधार कार्ड (Aadhaar Card) सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट हैं, जिसके बिना किसी भी सरकारी और गैर सरकारी काम को नहीं किया जा सकता है.
ग्राहकों के लिए आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) समय-समय पर कई सुविधाएं पेश करती रहती है. अब लोगों की सहूलियत के लिए यूआईडीएआई ने इसरो के साथ एक समझौते पर साइन किया है, जिसका फायदा सीधा आधार यूजर्स को मिलेगा.
आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने इसरो के साथ मिल कर लोकेशन ट्रैक करने के लिए एक डील किया है, यानी इसके बाद आप अपने घर के आस-पास के आधर केंद्र का पता लगा सकते हैं. आपको बता दें कि इस समझौते के अनुसार इसरो, यूआईडीएआई और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इस समझौते के बाद देश के किसी इलाके में भी अपने घर पर बैठ कर आप आसानी से आसपास के आधार केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. आइये जानते हैं इस नए फीचर के बारे में-
आधार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है. आधार ने बताया है कि आधार कार्ड की लोकेशन प्राप्त करने के लिये NRSC, ISRO और UIDAI ने मिलकर एक भुवन आधार पोर्टल की शुरुआत की है, जिसमें कुल तीन फीचर्स है. इस पोर्टल की सबसे बड़ी खूबी है कि आप इसके जरिए आधार सेंटर की ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा ये आपको आपके नजदीकी आधार केंद्र पहुंचने तक का रास्ता भी बताएगा. इसमें आपको दूरी के बारे में भी जानकारी दी जाएगी.
यहाँ पढ़े : IPS : आईपीएस रूपा ने भाजपा नेता को गिरफ्तार न करने के लिए पुलिस को घेरा
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…