बिहार के भागलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 80 पर सड़क दुर्घटना में भयानक हादसा.
Accident : भागलपुर, 30 अप्रैल: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। यह हादसा राष्ट्रीय उच्च मार्ग -80 पर घोघा थाना क्षेत्र के आमापुर गांव के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार, मुंगेर जिले के खड़गपुर थाना क्षेत्र के गोबड्डा गांव से बारात लेकर भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के श्रीमतपुर गांव जा रहे लोगों की गाड़ी पर आमापुर गांव के पास गिट्टी लदा एक हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक 10 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। तीन अन्य घायलों को गंभीर हालत में भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़े: UP Weather: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत नहीं! 5 मई को पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना
मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। कहलगांव अनुमंडल के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य चलाया और सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह सड़क हादसा सड़क सुरक्षा की खराब स्थिति पर सवाल उठाता है। सरकार को सड़कों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
Accident
यह भी पढ़े: उत्तराखंड सरकार ने विज्ञापन नियम तोड़ने पर पतंजलि आयुर्वेद की 14 दवाओं का लाइसेंस किया निलंबित
इ-पेपर : Divya Sandesh
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…
ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…
Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…
IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…
डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह 07 जुलाई 2026 दिन मंगलवार…