Bigg Boss 18: मुंबई, बिग बॉस 18 में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। जबसे घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी ने एंट्री की है, तब से घर का माहौल काफी गरमा गया है। वह आए दिन अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना से भिड़ते रहते हैं। अब नए प्रोमो में अविनाश और दिग्विजय के बीच हाथापाई हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि अविनाश ने दिग्विजय को धक्का दे दिया, जिससे वह फर्श पर गिर गए।
बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे टाइम गॉड टास्क के दौरान अविनाश और दिग्विजय आपस में भिड़ गए। दिग्विजय शिल्पा की टोकरी को बर्बाद करना चाहते थे, जबकि अविनाश उसे बचाना चाहते थे। इसी दौरान दिग्विजय ने अविनाश को उकसाते हुए कहा, “मैं आपकी आंखों में जो डर देखता हूं, वह मुझे सबसे ज्यादा पसंद है।”
इस बात से नाराज होकर अविनाश ने दिग्विजय को धक्का दे दिया। ईशा, करणवीर और विवियन दोनों को शांत कराने की कोशिश करते रहे, लेकिन दोनों आपस में भिड़ते रहे। अंत में दिग्विजय जब शिल्पा की ओर बढ़े तो अविनाश ने उन्हें जोरदार धक्का दिया, जिससे वह फर्श पर गिर गए।
इस प्रोमो को देखकर नेटिजन्स ने अविनाश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कई लोगों ने उनकी निंदा करते हुए उन्हें घर से बाहर निकालने की मांग की है। एक यूजर ने लिखा, “हिंसा घर में अलाउड नहीं है, तो इससे एलिमिनेट होना चाहिए।” हालांकि मेकर्स इस मुद्दे पर क्या फैसला लेते हैं, यह आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।
Bigg Boss 18
यह भी पढ़े: कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 ने 204 करोड़ का आंकड़ा पार किया: बॉक्स ऑफिस पर धमाल!
इ-पेपर : Divya Sandesh
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…
ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…
Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…
IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…
डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह 07 जुलाई 2026 दिन मंगलवार…