Birbhum Violence: BJP's fact finding committee submitted report on Birbhum violence to Nadda
नयी दिल्ली। Birbhum Violence पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुई हिंसा और आगजनी की घटना पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तथ्यान्वेषी समिति ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को सौंप दी। समिति के अपनी रिपोर्ट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व की तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किये हैं। समिति ने कहा है कि राज्य सरकार हिंसा का सच सामने नहीं आने दे रही है।
यह हिंसा सुनियोजित थी तथा पुलिस और प्रशासन के संरक्षण में हुई। समिति ने आरोप लगाया है कि इस ‘नरसंहार’ में राज्य का प्रशासनिक अमला शामिल था तथा पश्चिम बंगाल के माफिया और तृणमूल की मिलीभगत से इसे अंजाम दिया गया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आग से बचने के लिए भागने वाले लोगों को पकड़कर उनकी हत्या की गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। Birbhum Violence राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग को हिंसा प्रभावित गांव का दौरा कर लोगों में व्याप्त डर को खत्म करना चाहिए। समिति में उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं सांसद ब्रजलाल, मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त एवं सांसद सत्यपाल सिंह, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी एवं सांसद केसी राममूर्ति, पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार और पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष सदस्य हैं।
Read more:राजनैतिक पप्पू के बाद बसपा के डब्बू की हुई इंट्री!
E-paper:http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…