Bus accident
ललितपुर। Bus accident उत्तर प्रदेश में ललितपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बेकाबू निजी बस पुलिया की दीवार तोड़कर खाई में गिर गयी। इस हादसे में बाइक सवार समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 28 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार देर शाम ललितपुर से मड़ावरा जा रही निजी बस ग्राम मसौरा-मिर्चवारा के बीच पड़ोरिया बाग के निकट बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हो गई और पुलिया की दीवार तोड़कर गहरी खाई में जा गिरी। राहगीरों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को देकर तत्काल बस में फंसे लोगों को निकालना शुरू कर दिया। कुछ देर में पहुंची कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजना शुरू किया।
डॉक्टरों ने इनमें सुखवती (62) , रजनीश(25) ,लखनलाल (55) और रघुवर(25) को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल करीब 28 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। कुछ घायलों को नाजुक हालत में झांसी मेडिकल कालेज भेजा गया है। घटनास्थल पर क्रेन बुलाकर बस को निकलवाया गया।
Read more:Nokia G21: नोकिआ का नया स्मार्टफोन हुआ इंडिया में लॉन्च,6gb ram और 5,050 mah की बैटरी के साथ
E-paper:http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…