उत्तर प्रदेश

लखनऊ: बैंक धोखाधारी कोर्ट का फैसला, तीन बैंक अधिकारियों को 3 साल कैद की सजा

66.89 लाख की धोखाधड़ी मामले में CBI कोर्ट का फैसला

CBI Court: लखनऊ की एक सीबीआई कोर्ट ने बुधवार को धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में तीन बैंक अधिकारियों को तीन साल कैद की सजा सुनाई. पंजाब एंड सिंध बैंक (पीएसबी) की गडरियन पुरवा शाखा, कानपुर के तत्कालीन शाखा प्रबंधक गुरचरण सिंह, अधिकारी जेपी गुप्ता और राम नाथ आर्य को यह सजा सुनाई गई है. साथ ही कोर्ट ने तीनों पर 5.40 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

सीबीआई ने 2004 में दर्ज किया था मामला

सीबीआई ने इन तीनों बैंक अधिकारियों के खिलाफ 28 सितंबर 2004 को मामला दर्ज किया था. आरोप था कि साल 2002 से 2004 के बीच गुरचरण सिंह और जेपी गुप्ता पीएसबी की गडरियन पुरवा शाखा में क्रमशः शाखा प्रबंधक और बैंक अधिकारी के पद पर तैनात थे. इस दौरान उन्होंने एक निजी कंपनी के मालिक के साथ मिलकर साजिश रची और बैंक में एक चालू खाता खोल दिया. इसके बाद उन्होंने 28 फर्जी आईबीआर (इंटर बैंक रिबनेंस) बैंक में जमा करवा कर कुल ₹66.89 लाख की धोखाधड़ी को अंजाम दिया.

2007 में दाखिल किया गया था आरोपपत्र

सीबीआई ने अपनी जांच पूरी करने के बाद 25 जुलाई 2007 को कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया था. लंबी सुनवाई के बाद बुधवार को कोर्ट ने तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए उन्हें 3 साल कैद की सजा सुनाई.

CBI Court


यह भी पढ़े: UP Weather: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत नहीं! 5 मई को पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना

इ-पेपर : Divya Sandesh

NDS Desk

Recent Posts

Free Games to Claim This Month (July 2026): Don’t Miss These Limited-Time Offers

If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…

16 hours ago

Dhamaal 4 Release: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने मचाया इंटरनेट पर धमाल!

  कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…

17 hours ago

ICICI Direct : बाजार में तेजी के संकेत, ICICI Direct ने इन सेक्टरों पर जताया भरोसा!

ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…

19 hours ago

Nissan Tekton Launch in India: 10.49 लाख में लॉन्च हुई नई SUV, जानें कीमत, फीचर्स और इंजन की पूरी जानकारी!

  Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…

19 hours ago

IPO GMP Today: जानिए IC Electricals, Kusumgar, SBI Funds Management और Laser Power IPO का पूरा अपडेट!

IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…

19 hours ago

एकेटीयू का 24वां दीक्षांत समारोह आज: 62,537 विद्यार्थियों को डिग्री, 83 मेधावियों को 84 पदक

डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह 07 जुलाई 2026 दिन मंगलवार…

5 days ago