Champawat Assembly : चम्पावत। उत्तराखण्ड की चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार सुबह शांतिपूर्ण ढंग से मतदान शुरू हो गया। सुबह नौ बजे तक 14.06 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित चार प्रत्याशि मैदान में है।
यह सीट भाजपा के ही कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफे से रिक्त हुई थी। खटीमा से मुख्यमंत्री श्री धामी के पराजित होने पर श्री गहतोड़ी ने उनके लिए त्यागपत्र दिया था। यहां कुल 96,213 मतदाता है। इनमें 50,171 पुरुष और 46,042 महिला शामिल हैं।
उल्लेखनीय है श्री धामी खुद यहां मतदान नहीं कर पाएंगे, क्योंकि उनका यहां की मतदाता सूची में नाम नहीं है। जबकि चंपावत जीआईसी बूथ पर कांंग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने मतदान किया। सपा समर्थित प्रत्याशी मनोज भट्ट ने भी अपना मतदान किया। निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी भी यहां मतदान नहीं कर सकेंगे। उनका नाम मतदाता के रूप में पिथौरागढ़ सीट पर दर्ज है।
यहाँ पढ़े :BJP candidates : कविता पाटीदार और सुमित्रा वाल्मिक आज भाजपा प्रत्याशी के रूप में भरेंगे नामांकनपत्र
ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com
IND vs ENG 5th T20I आज क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है।…
PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसानों को अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की…
Honda ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक 2027 Honda Jazz (कुछ बाजारों में Honda Fit) का…
Cancer: पिछले कुछ वर्षों में भारत सहित दुनिया भर में कैंसर के मामलों में लगातार…
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…