Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज एक खेत में चार पैरा बम मिलने से सनसनी मच गई। बच्चे पैरा बम को खिलौना समझकर खेल रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने इन पैरा बमों को नष्ट कर दिया है। इस पूरे मामले की जांच के लिए एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने एक टीम गठित की है।
पुलिस के सूत्रों के अनुसार दंतेवाड़ा नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत मांझीपदर इलाके में बच्चे पैरा बम से खेल रहे थे। बताया गया है कि पास के ही एक खेत से ये पैरा बम बच्चों को मिले थे, जिसे खिलौना समझ बच्चे खेल रहे थे। एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नजर बम से खेल रहे बच्चों पर पड़ी, उसने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी जब पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया। बम निरोधक दस्ता की टीम मौके पर पहुंची और बम को नष्ट किया गया। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मांझीपदर इलाके में पैरा बम मिलने की सूचना ग्रामीणों द्वारा मिली, जिसके फौरन बाद बीडीएस की टीम और स्थानीय पुलिस के जवानों को मौके पर भेजा गया। बीडीएस टीम द्वारा पैरा बमों को सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया। सभी बम एक्सपायर थे।
ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com
IND vs ENG 5th T20I आज क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है।…
PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसानों को अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की…
Honda ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक 2027 Honda Jazz (कुछ बाजारों में Honda Fit) का…
Cancer: पिछले कुछ वर्षों में भारत सहित दुनिया भर में कैंसर के मामलों में लगातार…
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…