Congress news Hindi
Congress news Hindi : लखनऊ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में नगर आयुक्त गौरंग राठी की कार्यशैली से नाराज भारतीय किसान यूनियन (BKU) भानू गुट के लोगों ने सोमवार को संगठन प्रमुख भानु प्रताप सिंह की अगुवाई में नगर निगम कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा भाजपा सरकार पर इल्जाम लगाए जाने के सवाल पर कहा कि सबसे पहले भारत में लोकतंत्र की बात की जाए तो 547 राजपूत राजाओं को नेस्तनाबूद करने के बाद यह लोकतंत्र आया था।
यहाँ पढ़े : फतेहपुर में कक्षा एक के छात्र पर धमकी का केस दर्ज, जानिए कहानी
भानु प्रताप ने कहा कि इस लोकतंत्र के पहले PM माननीय स्वर्गीय जवाहर नेहरू बने थे। वह कांग्रेस के नेता थे, लेकिन जब से यह सोनिया गांधी आई हैं, राहुल गांधी आए हैं, तब से इन्होने सिवाय लूट के कुछ नहीं किया। आज सोनिया गांधी का बैंक अकाउंट देखा जाए, कितने खरब हो गए हैं कहां से आए, इटली से लेकर आईं है क्या ? अब कह रही है कि यह किया जा रहा है वह किया जा रहा है, सत्ता से भाग गई हैं, तब किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मैं 2011 में दिल्ली गया था।
उस वक़्त कांग्रेस के पीएम मनमोहन सिंह थे। हमने उनसे कहा था देश बचाओ, किसान आयोग का गठन करो, यमुना गंगा बचाओ, मगर उन्होंने नहीं बचाई। फिर 2013 में दिल्ली गए, तो फिर हमने कह दिया कि कांग्रेस भगाओ देश बचाओ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भ्रष्ट तंत्र और बहन जी (मायावती) का धन तंत्र और भैया जी (अखिलेश यादव) और ताऊ मुलायम सिंह का लट्ठ तंत्र खत्म करने के लिए ही योगी बाबा और पीएम मोदी आए हैं।
भानु प्रताप सिंह ने मांग करते हुए कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा की CBI जांच कराई जाए। उनके पास धन कहां से आया। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी झूठे आरोप लगाते हैं, वे 100 फीसद झूठे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब पागलपन का शिकार हो गए हैं। क्योंकि उन्होंने शादी की नहीं है या कहीं गोपनीय कर ली है। जब तक इंसान शादी के चक्कर में रहता है और शादी होती नहीं है तो तनाव रहता ही है। भानु प्रताप सिंह ने कहा कि उन्हे पागलखाने में भर्ती कर दिया जाए।
Congress news Hindi
यहाँ पढ़े : इस रहस्यमई झील के अंदर जाने वाला बन जाता पत्थर , जानिए सच
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…