राष्ट्रीय

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का रविवार दोपहर मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर दुर्घटना में हुआ निधन

Cyrus Mistry : मुंबई/नयी दिल्ली। प्रसिद्ध निर्माण कंपनी शापूरजी पलोनजी समूह के प्रमुख और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की रविवार को महाराष्ट्र के पालघर जिले में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। हादसे में उनके एक साथी की भी मृत्यु हो गयी। उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गयी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उद्योग जगत की विभिन्न हस्तियों ने सड़क दुर्घटना में श्री मिस्त्री के के समाचार पर गहरा शोक प्रकट किया।

महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक श्री मिस्त्री (54) मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे कि रास्ते में एक नदी के पुल पर यह हादसा हुआ। पालघर के पुलिस अधीक्षक बाला साहेब पाटिल ने इस बात की पुष्टि की और बताया कि हादसा दोपहर करीब 3.15 बजे हुआ जब श्री मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। यह हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ। उनकी कार अनियंत्रित हो कर सड़क के एक डिवाइडर से टकरा गयी थी। श्री मिस्त्री के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

यहाँ पढ़े : ग्रामीण ओलम्पिक ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढने का अवसर-उषा

घटना के बारे में प्राप्त हो रहे विवरणों के अनुसार जब ये दुर्घटना हुई तो ये मर्सडीज कार गुजरात से मुंबई की ओर जा रही थी. जैसे ही ये सूर्या नदी के पुल पर पहुंची तो चरोटी के पास डिवाइडर से टकरा गयी। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुघटना में श्री मिस्त्री के करीबी दोस्त जहांगीर दिनशॉ पंडोले की भी मृत्यु हो गयी।

बताया जा रहा है कि कार अनाहिता पंडोले चला रही थीं। वह भी गंभीर रूप से घायल हैं। उनके पति दारियस पंडोले को भी अनाहिता के साथ घायल अवस्थ में वापी के रैम्बो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिल्ली में जारी एक संदेश में कहा कि सड़क दुघर्टना में श्री मिस्त्री की मृत्यु भारतीय उद्योग जगत को भारी क्षति है।

श्री धनखड़ ने कहा,“सायरस मिस्त्री के परिजनों और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री मिस्त्री एक होनहार कारोबारी नेता थे और उनका असमय निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।

श्री मोदी ने ट्वीट किया,“श्री साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) का असामयिक निधन चौंकाने वाला है। वह एक होनहार व्यवसायी नेता थे, जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे। उनका निधन वाणिज्य और उद्योग की दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री का निधन एक बड़ी क्षति है। श्री शिंदे ने एक बयान में कहा,“टाटा संस के पूर्व प्रमुख साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं।”श्री शिंदे ने आगे कहा, “वह न केवल एक सफल उद्यमी थे बल्कि उन्हें उद्योग में एक युवा, उज्ज्वल और दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में भी देखा जाता था। यह एक बड़ी क्षति है। मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि।”

श्री राहुल गांधी ने कहा कि वह मिस्त्री के निधन की दुखद खबर से दुखी हैं। उन्होंने कहा,“वह देश के सबसे प्रतिभाशाली कारोबारी दिमागों में से थे, जिन्होंने भारत की विकास गाथा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।”

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने उद्योगपति साइरस मिस्त्री के सड़क हादसे में हुए निधन पर गहरा दुख जताया है। सुश्री बनर्जी ने ट्वीट किया,“मुझे श्री साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन पर गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार को मेरी संवेदना है। मैं भगवान से प्रार्थना करुंगी कि उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शीर्ष बिजनेस टाइकून में शामिल आनंद महिंद्रा ने कहा कि दुखद खबर को पचा पाना मुश्किल है।

एम एंड एम समूह के शीर्ष बॉस आनंद महिंद्रा ने कहा,“टाटा समूह के प्रमुख के रूप में अपने संक्षिप्त कार्यकाल के दौरान मैं श्री साइरस को अच्छी तरह से जानता था। मुझे विश्वास था कि वह महानता के लिए नियत था। अगर जीवन में उसके लिए अन्य योजनाएं थीं, तो ऐसा ही हो, लेकिन जीवन को उनसे छीन लिया गया है। ओम शांति।

आरपीजी एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष हर्ष गोयनका ने दुर्घटना में मिस्त्री के निधन पर दुख व्यक्त किया। श्री गोयनका ने कहा,“वह एक दोस्त थे, एक सज्जन व्यक्ति और वास्तविक व्यक्ति थे। उन्होंने वैश्विक निर्माण कंपनी शापूरजी पल्लोनजी को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और टाटा समूह का नेतृत्व किया था।

टाटा संस के अध्यक्ष एन चन्द्रशेखरन ने टाटा समूह के पूर्व प्रमुख साइरस मिस्त्री को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा उनका कम उम्र में निधन हो जाना वाकई दुखद घटना है।

श्री चन्द्रशेखरन ने एक बयान में कहा कि मुझे श्री मिस्त्री के असामयिक निधन पर पर गहरा दुख हुआ है। वह जीवन के प्रति वाकई काफी उत्साहित थे उनका इतनी कम उम्र में निधन हो जाना दुखद घटना है। इस मुश्किल घड़ी में मेरी उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना है।


यहाँ पढ़े : मऊ गांव में संस्था द्वारा शिक्षकों को किया गया सम्मानित

ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com 

NDS Desk

Recent Posts

Share Market: वैश्विक सुस्ती और कच्चे तेल के उछाल से शेयर बाजार में सतर्कता, सीमित दायरे में कारोबार

Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…

2 weeks ago

Spain Crowned 2026 FIFA World Cup Champions After Dramatic Extra-Time Victory Over Argentina

FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…

2 weeks ago

UP’s Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa Yojana Proves a Boon

LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…

2 weeks ago

CM Yogi Meets Family of Dalit Student Lalita Gautam: “Not a Single Guilty Person Will Escape!

CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…

2 weeks ago

Giants vs Mariners Live Score: San Francisco Dominates Seattle 7-0 in Today’s MLB Matchup

Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…

2 weeks ago

Sonam Wangchuk Hunger Strike Today: भूख हड़ताल 19वें दिन में, बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त!

Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…

3 weeks ago