Fact Story Check
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर थिएटर में फिल्म देखकर अपनी नराजगी जाहिर करती एक महिला का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। महिला को सिनेमाघर में चीखते-चिल्लाते और रोते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि द कश्मीर फाइल्स देखने गई एक हिंदू महिला ने सिनेमाघर में फिल्म देखते वक्त ही अपनी नाराजगी जाहिर की। महिला ने बताया कि द कश्मीरी फाइल्स एक फर्जी मूवी है, इसमे कोई सच्चाई नहीं दिखाई गई है। इस मूवी का उद्देश्य – दो संप्रदायो में अराजकता फैलाना है। दैनिक जागरण की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो की जांच की और पाया कि वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वायरल वीडियो का द कश्मीर फाइल्स से कोई संबंध नहीं है।
वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो को गौर से देखा। इस दौरान विश्वास न्यूज ने पाया कि वायरल वीडियो पर लिखा हुआ है, विधु विनोद चोपड़ा द्वारा बनाई गई फिल्म शिकारा को लेकर भड़की महिला। यह फिल्म फरवरी 2020 में रिलीज हुई थी। फिल्म शिकारा की कहानी भी कश्मीरी पंडितों पर ही आधारित थी।
प्राप्त जानकारी के आधार पर विश्वास न्यूज ने गूगल पर कुछ कीवर्ड्स के जरिए सर्च किया। इस दौरान विश्वास न्यूज को वायरल वीडियो से जुड़ी एक रिपोर्ट टाइम्स नाउ की वेबसाइट पर 7 फरवरी 2020 को प्रकाशित मिली। रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, 7 फरवरी 2020 को दिल्ली के एक थिएटर में इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान फिल्म को देखकर एक कश्मीरी पंडित महिला विधु विनोद चोपड़ा पर भड़क गई। महिला का कहना था कि फिल्म में जो असल में हुआ था, वो नहीं दिखाया गया।
फिल्म में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और उनके नरसंहार को नहीं दिखाया गया। किस तरह से महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इस फिल्म में कुछ भी नहीं दिखाया गया। वीडियो को गौर से देखने पर विश्वास न्यूज ने यह भी पाया कि वीडियो में एक लोगो लगा हुआ है। जब विश्वास न्यूज ने इस लोगो के बारे में सर्च करना शुरू किया, तो हमें @incognito_qfs नामक एक ट्विटर हैंडल प्राप्त हुई। इस ट्विटर हैडल को खंगालने पर हमें इस वीडियो का एक लंबा वर्जन 13 मार्च 2020 को अपलोड मिला। कैप्शन में दी गई जानकारी के अनुसार, वीडियो में जनता द्वारा शिकारा और द कश्मीर फाइल्स पर दी गई प्रतिक्रिया की तुलना की गई है।
अधिक जानकारी के लिए विश्वास न्यूज ने बॉलीवुड के वरिष्ठ पत्रकार पराग छापेकर से संपर्क किया। उन्होंने विश्वास न्यूज को बताया कि वायरल हो रहा दावा फ़र्ज़ी है। महिला का वायरल वीडियो तकरीबन एक साल पुराना है और शिकारा फिल्म पर दी गई प्रतिक्रिया का है।
E-paper:http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…