father carry daughter body
सरगुजा। Chhattisgarh अपनी बेटी का शव कंधे पर उठाये हुए एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शव वाहन समय से ना मिलने पर अपनी बेटी के शव को कंधे पर लादकर एक पिता ने 10 किमी पैदल चलकर घर तक लाया। वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने इस मामले में जांच का आदेश दे दिया है।
इस पूरे मामले पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, ‘सीएमएचओ को घटना की जांच करने का आदेश दिया है और लापरवाही के मामले में बीएमओ को बदल दिया जाना चाहिए। लखनपुर गांव के संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी को पिता को शव इस तरह ले जाने के बजाय शव की प्रतीक्षा करने के लिए समझाना चाहिए था।’
Chhattisgarh जिले के अधिकारियों ने शुक्रवार को इस पूरी घटना का ब्यौरा देते हुए बताया कि जिले के लखनपुर गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार सुबह सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी, जिसे उसके पिता ने शव वाहन पहुंचने से पहले ही उसके शव को कंधे पर लादकर घर लेकर चल पड़ा।
E-paper:http://www.divyasandesh.com
Cancer: पिछले कुछ वर्षों में भारत सहित दुनिया भर में कैंसर के मामलों में लगातार…
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…
ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…
Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…
IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…