Government jobs
Government jobs : केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने बड़ी घोषणा की है. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 1 जुलाई को 8,000 से अधिक सरकारी कर्मचारियों को बड़े पैमाने पर प्रमोशन देने के बाद, अब एक बार फिर से कई अधिकारियों को पदोन्नती देने की तैयारी में है.
केंद्र सरकार की ओर से अगले दो से तीन सप्ताह में पदोन्नति को लेकर घोषणा की जाएगी. इस संबंध में PIB ने ट्वीट करके जानकारी दी है. बता दें कि, केंद्र सरकार की ओर से ग्रुप-A के ऑफिसर्स को अगले स्लॉट में प्रमोशन दिया जा सकता है.
यहाँ पढ़े : बन्दर ने बच्चे को किडनैप करने की कोशिश , यहाँ देखे वायरल वीडियो
डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को बिना किसी पदोन्नति के सेवा से रिटायर हो जाना निराशाजनक है. उन्होंने पूरे मामले में व्यक्तिगत रुचि लेने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, अब से सभी भावी पदोन्नतियां सुव्यवस्थित हो जाएंगी, क्योंकि 8,089 कर्मचारियों को पदोन्नति देने में सभी कानूनी बाधाओं को सुलझा लिया गया है.
बता दें कि, 01 जुलाई 2022 को केंद्र सरकार ने तीन केंद्रीय सचिवालय कैडरों में 8000 से अधिक कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर निर्देश दिए थे. केंद्रीय सचिवालय सर्विस प्रशासनिक सिविल सेवाओं में से एक है, यहां पर ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों पर काम करने वाले कर्मचारी होते हैं.
केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में प्रशासनिक कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रमोशन देने का काम आखिरी बार साल 2019 में हुआ था. उस समय तीनों सेवाओं में 4000 अधिकारियों का प्रमोशन किया गया था.
यहाँ पढ़े : फतेहपुर में कक्षा एक के छात्र पर धमकी का केस दर्ज, जानिए कहानी
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…
ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…
Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…
IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…
डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह 07 जुलाई 2026 दिन मंगलवार…