मनोरंजन

Happy Birthday Samantha : पैसो की तंगी की वजह से शुरू की थी मॉडलिंग,आज दुनिया जानती है

Happy Birthday Samantha

Happy Birthday Samantha: इंडिनय फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथप्रभु आज 35वां जन्मदिन मना रही हैं। सामंथा को फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि सामंथा कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। बल्कि मजबूरी में घर चलाने के लिए सामंथा ने मॉडलिंग का करियर चुना था, लेकिन सामंथा ने मॉडलिंग में सुपरहिट रहीं और उनका काम देखकर रवि वर्मन ने उन्हें फिल्म ऑफर की। पहली ही फिल्म में सामंथा छा गईं और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन चुकी हैं।

Read More:Heropanti 2 : हीरोपंती 2 विसल बजा 2.0 पे ईशा गुप्ता और टाइगर श्रॉफ ने किया डांस

सामंथा रुथ प्रभु का प्रोफाइल

सामंथा का जन्म 28 अप्रैल 1987 को केरल में हुआ था। सामंथा का नाम घरवालों ने यशोदा रखा। सामंथा के घरवालों के पास उन्हें पढ़ाने के लिए पैसे नहीं थे, सामंथा ने खुद काम करके अपनी फीस एकत्र की, इसके बाद घर चलाने के लिए सामंता ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। मॉडलिंग के दिनों में साउथ फिल्ममेकर रवि वर्मन ने सामंथा का काम देखा और उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट कर लिया। साल 2010 में सामंथा की फिल्म ‘ये माया चेसावे’ रिलीज हुई। डेब्यू फिल्म में नागा चैतन्य, सामंथा के अपोजिट थे।

Read More:Worldcup 2022 : मेनचेस्टर सिटी की हार के बाद भी रियल मेड्रिड दिखे अपनी उम्मीद पे कायम

सामंथा की लव लाइफ

पहली ही फिल्म में काम करते हुए सामंथा का दिल अपने हीरो नागा चैतन्य पर आ गया। साल 2010 में सामंथा और नागा चैतन्य ने डेटिंग शुरू कर दी और 7 साल के रिश्ते के बाद दोनों ने साल 2017 में सगाई कर ली और इसी साल दोनों ने 6 अक्टूबर 2017 में शादी कर ली। हालांकि ये शादी नहीं चल पाई और सामंथा और नागा चैतन्य ने तलाक ले लिया। 2 अक्टूबर 2021 में सामंथा-नागा सोशल मीडिया अकाउंट पर तलाक की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की। इसी साल जुलाई में सामंथा ने सोशल मीडिया से अपने नाम से अक्किनेनी सरनेम हटा लिया था। तलाक के बाद नागा चैतन्य ने सामंथा रुथ प्रभु को 200 करोड़ रुपये की एलिमनी रकम ऑफर की थी, लेकिन एक्ट्रेस ने इसे लेने से इनकार कर दिया।

सामंथा की फिल्में

सामंथा ने तमिल, तेलुगू समेत 65 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। साउथ के काम की बहुत तारीफ होती है। सामंथा आज 11 मिलियन यानी कि करीब 80 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। फिल्मों के अलावा सामंथा फैशन लेबल साकी और प्री-स्कूल एकम से भी इनकम करती हैं।

सामंथा को है गाड़ियों का शौक

सामंथा गाड़ियों की बहुत शौकीन हैं। उनके पास बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज, बीएमडब्ल्यू एक्स5 और जैगुआर जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं।

Read More:Suicide : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सामंथा के पास है आलीशान बंगला

सामंता के पास एक आलीशान बंगला है जो हैदराबाद के जुबली हिल्स में है। एक्ट्रेस वहीं रहती हैं। इसके अलावा भी सामंथा के पास कई प्रॉपर्टी हैं। उनके पास दो पेट हैं। सामंथा पूरी तरह से वीगन हो गई हैं और वो सिर्फ हरे पत्तेदार सब्जियां ही खाती हैं। वो घर पर भी ग्रीन लीव्स उगाती हैं।

Read More:Lucknow news : बकरी बांधने को लेकर दबंगों ने की मारपीट गर्भवती महिला सहित दो लोग जख्मी

2012 में इस बीमारी की हुई थीं शिकार

साल 2012 में सामंथा को इम्यूनिटी डिसॉर्डर हो गया था, उनकी तबीयत इतनी खराब हो गई कि एक्ट्रेस ने कई बड़ी फिल्में ठुकरा दीं और काम से ब्रेक ले लिया। जिसके चलते उन्होंने कई बड़ी फिल्में ठुकरा दी थीं। तबियत में सुधार न होने पर सामंथा ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था।

सामंथा की अपकमिंग फिल्में

सामंथा, अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के गाने ओ अंटावा में नजर आई थीं। अब वो काथु वकुला रेंडु काढल, शकुंतलम, यशोदा और तेलुगू की एक अनटाइटल फिल्म में नजर आने वाली हैं। हमारी तरफ से सामंथा को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

 

Read more:Kirti Sanon : कीर्ति सनोन ने शेयर किया अपना वर्कआउट वीडियो

E-paper:http://www.divyasandesh.com

NDS Desk

Share
Published by
NDS Desk

Recent Posts

Share Market: वैश्विक सुस्ती और कच्चे तेल के उछाल से शेयर बाजार में सतर्कता, सीमित दायरे में कारोबार

Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…

2 weeks ago

Spain Crowned 2026 FIFA World Cup Champions After Dramatic Extra-Time Victory Over Argentina

FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…

2 weeks ago

UP’s Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa Yojana Proves a Boon

LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…

2 weeks ago

CM Yogi Meets Family of Dalit Student Lalita Gautam: “Not a Single Guilty Person Will Escape!

CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…

2 weeks ago

Giants vs Mariners Live Score: San Francisco Dominates Seattle 7-0 in Today’s MLB Matchup

Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…

2 weeks ago

Sonam Wangchuk Hunger Strike Today: भूख हड़ताल 19वें दिन में, बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त!

Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…

2 weeks ago