Heavy Rain: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी रफ्तार से सक्रिय है और आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने 8 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. आइए जानते हैं किन-किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
पूर्वी यूपी में अत्यधिक बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को भारी बारिश होने की संभावना है. गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर समेत आसपास के जिलों में अत्यधिक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, गुरुवार को मिर्जापुर, संत रविदास नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर और जालौन जिलों में (Heavy Rain) भारी बारिश हो सकती है.
इन जिलों में भी हो सकती है भारी बारिश
पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और हमीरपुर जिलों में भी अगले कुछ दिनों में भारी बारिश का अनुमान है.
बारिश से राहत, लेकिन बाढ़ का खतरा!
लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. गोरखपुर में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, लखनऊ में अधिकतम तापमान 5.9 डिग्री गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस हो गया है. हालांकि, मौसम विभाग ने आगाह किया है कि भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है. ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और नदी किनारों या निचले इलाकों में जाने से बचें.
यात्रा करने वालों के लिए सलाह
यदि आप आगामी कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश की यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो सबसे पहले मौसम विभाग की वेबसाइट पर अपडेट चेक कर लें. इससे आपको बारिश की स्थिति और प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी मिल सकेगी.
यह भी पढ़े: सरकार ने रखे विकास को गति देने के दांव
इ-पेपर : Divya Sandesh
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…