उत्तर प्रदेश

IAS S.P. Goyal: नवरात्र के पहले दिन ज्वाइन करेंगे शशि प्रकाश गोयल!

इसी दिन बहुप्रतीक्षित तबादला सूची आने की संभावना

IAS SP Goyal : लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद वरिष्ठ आईएएस और यूपी के मुख्य सचिव स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर चल रहे शशि प्रकाश गोयल (Shashi Prakash Goyal) नवरात्र में ज्वाइन करेंगे। जहां यूपी की नौकरशाही में इस बात का लेकर खुशी की लहर है वहीं बहुप्रतीक्षित तबादला सूची आने की भी चर्चा है।

सीनियर आईएएस अधिकारी एसपी गोयल (IAS S.P. Goyal) ने 31 जुलाई 2025 को ही यूपी के मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला था। वे 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मुख्य सचिव बनने से पहले एसपी गोयल आठ वर्षों तक मुख्यमंत्री कार्यालय में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनकी छवि निडर और बेबाक अफसर की मानी जाती है। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के करीबी माने जाने वाले एसपी गोयल राजनीतिक दबाव से इतर फैसलों के लिए जाने जाते हैं।

स्वास्थ्य के प्रति सजग फिर भी हार्ट अटैक

उल्लेखनीय है स्वास्थ्य कारणों को लेकर मुख्य सचिव बनने के बाद 15 दिन के अंदर अचानक लंबी छुट्टी पर चले जाने से प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में अटकलों का बाज़ार गर्म हो गया था। बाद में योगी सरकार ने एक आधिकारिक आदेश जारी कर 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक कुमार (Deepak Kumar) कार्यवाहक मुख्य सचिव का कार्यभार सौंप किया गया था। श्री कुमार वर्तमान में अपर मुख्य सचिव वित्त और कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर भी कार्यरत हैं। मुख्य सचिव (IAS S.P. Goyal) एस.पी. गोयल  की रूटीन लाइफ में स्वास्थ के प्रति बहुत ही सजग है। सुबह एक घंटा वॉक करते हैं। उसके बाद शाम को अक्सर बैटमिंटन खेलते है। इसके अलावा खान-पान के प्रति काफी सतर्क रहते हैं। शाकाहारी भोजन काफी पसंद है।

IAS S.P. Goyal: 22 को ज्वाइन करने की प्रबल संभावना

शासन के सूत्रों का कहना है कि मुख्य सचिव बनने के बाद अपर मुख्य सचिव से लेकर प्रमुख सचिव और निदेशकों के तबादले की सूची तैयार हो गई थी। लेकिन अचानक मुख्य सचिव के अस्वस्थ हो जाने से सूची नहीं आ पाई है। नवरात्र के पहले दिन यानी 22 सितम्बर को मुख्य सचिव एस.पी. गोयल के ज्वाइन करने की प्रबल संभावना है। इसी दिन तबादला आने की चर्चा है।

मृदुभाषी और सख्त अफसर

वरिष्ठ आईएएस शशि प्रकाश गोयल ने अपने तीन दशक से अधिक के करियर में कई महत्वपूर्ण पद संभाले हैं। वह योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से 2017 से मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे। इसके अलावा उन्होंने नागरिक उड्डयन, संपत्ति, और प्रोटोकॉल जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाली। श्री गोयल ने इटावा, मथुरा, मेरठ और प्रयागराज जैसे जिलों में जिला मजिस्ट्रेट के रूप में भी काम किया। जहां उनकी प्रशासनिक कुशलता और पारदर्शी कार्यशैली की सराहना हुई। एस.पी. गोयल की नियुक्ति तब हुई है जब मनोज कुमार सिंह के लिए केंद्र सरकार से एक साल के सेवा विस्तार का अनुरोध अस्वीकार कर दिया गया था।

यह भी पढ़े: CM Yogi: सीएम योगी का महिलाओं और बेटियों को लेकर सख्त निर्देश

इ-पेपर : Divya Sandesh

NDS Desk

Recent Posts

Share Market: वैश्विक सुस्ती और कच्चे तेल के उछाल से शेयर बाजार में सतर्कता, सीमित दायरे में कारोबार

Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…

2 weeks ago

Spain Crowned 2026 FIFA World Cup Champions After Dramatic Extra-Time Victory Over Argentina

FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…

2 weeks ago

UP’s Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa Yojana Proves a Boon

LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…

2 weeks ago

CM Yogi Meets Family of Dalit Student Lalita Gautam: “Not a Single Guilty Person Will Escape!

CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…

2 weeks ago

Giants vs Mariners Live Score: San Francisco Dominates Seattle 7-0 in Today’s MLB Matchup

Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…

2 weeks ago

Sonam Wangchuk Hunger Strike Today: भूख हड़ताल 19वें दिन में, बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त!

Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…

2 weeks ago