राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 100 से अधिक आईएएस अधिकारियों के तबादले और 20 अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। क्या इससे राज्य के विकास में तेजी आएगी?
IAS Transfer: जयपुर, 6 सितंबर: राजस्थान सरकार ने आज बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य के भजनलाल सरकार ने 100 से अधिक आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही, 20 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
कार्मिक विभाग द्वारा जारी दो अलग-अलग आदेशों के अनुसार, शुभ्रा सिंह को अध्यक्ष, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम जयपुर, श्रेया गुहा को अतिरिक्त मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास विभाग जयपुर, अश्विनी भगत को प्रमुख शासन सचिव, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्त विभाग जयपुर, राजेश कुमार यादव को प्रमुख शासन सचिव, स्वास्थ्य शासन विभाग जयपुर, और हेमंत कुमार गेरा को अध्यक्ष, राजस्व मंडल अजमेर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवीन जैन को शासन सचिव, वित्त विभाग जयपुर, कृष्ण कुमार पाठक को शासन सचिव, कार्मिक विभाग जयपुर, भानु प्रकाश को शासन सचिव, जनजाति क्षेत्र विकास विभाग जयपुर, समित शर्मा को शासन सचिव, पशुपालन मत्स्य एवं गोपाल विभाग जयपुर, और रवि कुमार सुरपुर को शासन सचिव, वित्त विभाग जयपुर लगाया गया है।
इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल से राज्य की नौकरशाही में एक नया अध्याय शुरू होने की उम्मीद है। यह देखना दिलचस्प होगा कि नए अधिकारी अपने-अपने विभागों में क्या बदलाव लाते हैं।
IAS Transfer
यह भी पढ़े: UP IAS: सेवा विस्तार ने लगाया तेजतर्रार IAS अफसरों के कैरियर पर ग्रहण!
इ-पेपर : Divya Sandesh
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…