राष्ट्रीय

आयकर विभाग की जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में छापेमारी

Income tax department : नयी दिल्ली । आयकर विभाग ने जमावार शॉल, पश्मीना और कश्मीरी शॉल के एक प्रमुख निर्माता व विक्रेता के विरुद्ध तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। इस तलाशी अभियान में श्रीनगर, अनंतनाग और दिल्ली में फैले 15 से अधिक परिसरों को शामिल किया गया।

वित्त मंत्रालय ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इस तलाशी के दौरान, हार्ड कॉपी दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्य सहित बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सबूत पाए गए तथा उन्हें जब्त किया गया। जब्त किए गए दस्तावेजों के प्रारंभिक विश्लेषण से संकेत मिलता है कि बिक्री का बड़ा हिस्सा नकद में किया गया है, जो नियमित बही-खाते में दर्ज नहीं किया गया है। तलाशी कार्रवाई से यह भी पता चला है कि समूह ने स्टॉक के कम मूल्यांकन और कम दर्ज करने के माध्यम से बड़े पैमाने पर कर चोरी की गई। अकेले दिल्ली में 4 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब स्टॉक का पता चला है।

यहाँ पढ़े :कश्मीर में पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या

यह समूह भारत से सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित अपनी विभिन्न कंपनियों को निर्यात भी दिखा रहा है। हालांकि, संयुक्त अरब अमीरात में अनौपचारिक लाभ के बंटवारे की व्यवस्था के साथ तीसरे पक्ष के नाम पर व्यापार किए जाने का पता चला है।

यह पाया गया है कि समूह ने न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी बड़ी संख्या में अचल संपत्तियों में काफी बेहिसाब निवेश किया है। जांच में एक लग्जरी होटल में समूह द्वारा निवेश का भी खुलासा हुआ है, जिसके बारे में लेखा-जोखा में पूरी तरह से खुलासा नहीं किया गया है। तलाशी में 46 लाख रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी बरामद हुई है।

Income tax department


ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com

NDS Desk

Recent Posts

Free Games to Claim This Month (July 2026): Don’t Miss These Limited-Time Offers

If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…

19 hours ago

Dhamaal 4 Release: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने मचाया इंटरनेट पर धमाल!

  कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…

21 hours ago

ICICI Direct : बाजार में तेजी के संकेत, ICICI Direct ने इन सेक्टरों पर जताया भरोसा!

ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…

22 hours ago

Nissan Tekton Launch in India: 10.49 लाख में लॉन्च हुई नई SUV, जानें कीमत, फीचर्स और इंजन की पूरी जानकारी!

  Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…

22 hours ago

IPO GMP Today: जानिए IC Electricals, Kusumgar, SBI Funds Management और Laser Power IPO का पूरा अपडेट!

IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…

23 hours ago

एकेटीयू का 24वां दीक्षांत समारोह आज: 62,537 विद्यार्थियों को डिग्री, 83 मेधावियों को 84 पदक

डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह 07 जुलाई 2026 दिन मंगलवार…

5 days ago