Ind vs SL 2nd Test Match Live: India's fourth wicket fell, Virat Kohli got out
नई दिल्ली। Ind vs SL 2nd Test Match Live: बेंगलुरु के एन चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। मैच के पहले दिन पहली पारी में भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर की 92 रन की पारी के दम पर 252 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम दूसरे दिन पहली पारी में केवल 109 रन बनाकर सिमट गई है। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए हैं।
भारत ने दूसरी पारी में खबर लिखे जाने तक 4 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना लिए हैं।
श्रीलंका को पहला झटका जसप्रीत बुमराह ने कुसल मेंडिस को 2 रन पर आउट करके दिया। बुमराह ने श्रीलंंका का दूसरा विकेट भी लिया और लाहिरू थिरिमाने को 8 रन पर श्रेयस के हाथों कैच आउट करवाया। शमी ने कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को 8 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। शमी ने डी सिल्वा को 10 रन पर पगबाधा आउट किया। असलंका को अक्षर पटेल ने 5 रन पर कैच आउट कर दिया। एंजेलो मैथ्यूज ने 43 रन की पारी खेली, लेकिन बुमराह ने उनका काम तमाम कर दिया।
इस मैच की पहली पारी में भारतीय ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 4 रन बनाकर रन आउट हो गए। तो टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने सिर्फ 8 रन बनाए और एम्बुलडेनिया की गेंद पर डी सिल्वा को अपना कैच थमा बैठे। हनुमा विहारी ने 31 रन की पारी खेली और वो जयविक्रमा की गेंद पर आउट हुए। विराट कोहली का बल्ला पहली पारी में नहीं चला और वो 23 रन बनाकर डी सिल्वा की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए।
रिषभ पंत ने टीम के लिए 39 रन का योगदान दिया और वो एम्बुलडेनिया की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। मोहाली टेस्ट में 175 रन की नाबाद पारी खेलने वाले जडेजा इस मैच में सिर्फ चार पर पर एम्बुलडेनिया का शिकार बने। आर अश्विन सिर्फ 13 रन बनाकर कैच आउट हुए। अक्षर पटेल को 9 रन पर लकमल ने आउट किया। मो. शमी 5 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन 92 रन बनाकर स्टंप आउट हो गए।
रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, रिषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।
दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरु थिरिमाने, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), सुरंगा लकमल, लसिथ एम्बुलडेनिया, विश्व फर्नांडो, प्रवीण जयविक्रमा।
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…