राष्ट्रीय

Independence day : UP में 11 से 17 अगस्त तक मनाया जायेगा स्वतंत्र सप्तहा

Independence day : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इस बार के स्वतंत्रता दिवस पर कुछ अलग करने जा रही है. यूपी में इस बार आजादी के अमृत महोत्सव पर 11 से 17 अगस्त तक ‘स्वतंत्रता सप्ताह’ मनाया जाएगा. इस मौके पर 13 से 15 अगस्त तक प्रदेश भर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत साढ़े 4 करोड़ राष्ट्रध्वज फहराए जाएंगे. इस आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर प्रदेश सरकार की तरफ से भी तैयारियां जोरों पर हैं. यूपी सरकार द्वारा इतने राष्ट्रध्वजों को तैयार करने के लिए स्वयं सहायता समूह, एनजीओ, एमएसएमई/खादी एवं ग्राम उद्योग, निजी सिलाई केंद्रों का सहयोग लिया जा रहा है.

यूपी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत साढ़े 4 करोड़ राष्ट्रध्वज फहराए जाने हैं और इसके लिए सरकार की तरफ से अलग- अलग लक्ष्य भी निर्धारित किए गए हैं. जिसमें से प्रदेश के 76547 स्वयं सहायता समूहों को 15016077 तिरंगे बनाने का लक्ष्य, 10224 एनजीओ को 3182134 तिरंगे बनाने का लक्ष्य और प्रदेश के 10112 निजी सिलाई केंद्रों को 8166735 तिरंगे बनाने का लक्ष्य दिया गया है. इसके अलावा यूपी के कई जिलों के लगभग 97 हजार स्थानीय निर्माण केंद्रों को भी 2.64 करोड़ झंडे तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है.

यहाँ पढ़े  : Ins vikramaditya : आईएनएस विक्रमादित्य में लगी आग

अगर सेल्फ हेल्प ग्रुप्स द्वारा बनाए जाने वाले तिरंगों की बात करें तो प्रदेश में सबसे ज्यादा तिरंगे बाराबंकी के 12206 सेल्फ हेल्प ग्रुप्स बनाएंगे. इसके अलावा एनजीओ की बात करें तो सबसे अधिक मेरठ जिले के एनजीओ तिरंगे बनाने में अपना सहयोग करेंगे. प्रदेश के कई निजी सिलाई केंद्रों को भी इसका जिम्मा दिया गया है और यही नहीं प्रदेश का एमएसएमई विभाग दो करोड़ झंडों को तैयार करवा रहा है. इसके लिए बकायदा जेम पोर्टल पर टेंडर भी निकाला जा रहा है.

इतना ही नहीं सरकार आजादी के अमृत महोत्सव को देखते हुए इस बार लोगों को आसानी से तिरंगा उपलब्ध कराने के लिए राशन की दुकानों, ग्राम पंचायत भवनों, जनसेवा केंद्रों, तहसील / ब्लॉक मुख्यालय , प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और पेट्रोल पंप/एलपीजी सेंटरों, जिलों के विकास भवन/ नगर निगम/ नगर पालिका, अर्बन लोकल बॉडी, विकास प्राधिकरण, सिविल डिफेंस आदि पर व्यवस्था की जाएगी.

Independence day


ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com

NDS Desk

Recent Posts

Free Games to Claim This Month (July 2026): Don’t Miss These Limited-Time Offers

If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…

15 hours ago

Dhamaal 4 Release: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने मचाया इंटरनेट पर धमाल!

  कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…

17 hours ago

ICICI Direct : बाजार में तेजी के संकेत, ICICI Direct ने इन सेक्टरों पर जताया भरोसा!

ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…

18 hours ago

Nissan Tekton Launch in India: 10.49 लाख में लॉन्च हुई नई SUV, जानें कीमत, फीचर्स और इंजन की पूरी जानकारी!

  Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…

18 hours ago

IPO GMP Today: जानिए IC Electricals, Kusumgar, SBI Funds Management और Laser Power IPO का पूरा अपडेट!

IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…

19 hours ago

एकेटीयू का 24वां दीक्षांत समारोह आज: 62,537 विद्यार्थियों को डिग्री, 83 मेधावियों को 84 पदक

डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह 07 जुलाई 2026 दिन मंगलवार…

4 days ago