खेल

IPL 2022: गुजरात के सामने ये हो सकती है राजस्थान की प्लेइंग इलेवन, चहल की गेंदबाजी पर रहेगी नजर

नई दिल्ली । IPL 2022 इंडियन प्रीमियर लीग के 24वें मैच में डीवाई पाटिल स्टेडियम में जब राजस्थान का मुकाबला गुजरात से होगा तो फैंस एक रोमांचक मैच की उम्मीद कर सकते हैं। दोनों ही टीमें शानदार फार्म में हैं और अब तक उन्हें केवल एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान की बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अनुमान आप इस बात से लगा सकते हैं कि आरेंज कैप और पर्पल कैप दोनों इसी टीम के पास है। जहां जोस बटलर आरेंज कैप की लिस्ट में टाप पर हैं तो वहीं युजवेंद्र चहल 11 विकटों के साथ पर्पल कैप की रेस में नंबर वन पर बने हुए हैं। सीजन का एकमात्र शतक भी राजस्थान के बल्लेबाज के नाम ही है जो मुंबई के खिलाफ आया था।

राजस्थान की ओपनिंग बल्लेबाजी- टीम के पास जोस बटलर और देवदत्त पाडिक्कल के रूप में बेहतरीन जोड़ी है और दोनों के बल्ले से रन निकल रहे हैं। हालांकि पिछले मैच में ओपनिंग जोड़ी कमाल नहीं कर पाई थी और बटलर केवल 13 रन ही बना पाए थे। इस मैच में उनपर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

राजस्थान का मध्यक्रम- कप्तान संजू सैमसन ने ये जिम्मेदारी बाखूबी निभाई है। IPL 2022 इसके अलावा रासी वान डर दुसेन और शिमरोन हेटमायर ने फिनिशर के रोल में शानदार काम किया है। हेटमायर के बल्ले से हर मैच में रन निकले हैं और यही वजह है कि ओपनिंग के न चलने पर भी टीम बेहतर कर पा रही है।

गेंदबाजी में राजस्थान की टीम

IPL 2022

IPL 2022 युजवेंद्र चहल अपनी गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इसके अलावा शुरुआती ओवर में ट्रेंट बोल्ट और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाज भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। पिछले मैच में युवा गेंदबाज कुलदीप सेन ने टीम को मैच जिताया था और इस मैच में भी उन पर नजर रहेगी।

राजस्थान का प्लेइंग इलेवन-

जोस बटलर, देवदत्त पाडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमेयर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, जिमी नीशम, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल।

Read more:Coronavirus Updates: देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के एक हजार से ज्यादा मामले, 11 हजार के करीब हुए एक्टिव केस

E-paperhttp://www.divyasandesh.com

NDS Desk

Recent Posts

Share Market: वैश्विक सुस्ती और कच्चे तेल के उछाल से शेयर बाजार में सतर्कता, सीमित दायरे में कारोबार

Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…

1 week ago

Spain Crowned 2026 FIFA World Cup Champions After Dramatic Extra-Time Victory Over Argentina

FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…

2 weeks ago

UP’s Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa Yojana Proves a Boon

LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…

2 weeks ago

CM Yogi Meets Family of Dalit Student Lalita Gautam: “Not a Single Guilty Person Will Escape!

CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…

2 weeks ago

Giants vs Mariners Live Score: San Francisco Dominates Seattle 7-0 in Today’s MLB Matchup

Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…

2 weeks ago

Sonam Wangchuk Hunger Strike Today: भूख हड़ताल 19वें दिन में, बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त!

Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…

2 weeks ago