ओलंपिक विजेता मनु भाकर ने कौन बनेगा करोड़पति में अपनी चमक बिखेरी!
KBC: मुंबई, 6 सितंबर : पेरिस ओलंपिक 2024 की विजेता मनु भाकर ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के क्विज़ शो, कौन बनेगा करोड़पति 16 में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म मोहब्बतें का डायलॉग सुनाया।
रियलिटी क्विज़ शो, कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 के स्पेशल एपिसोड ‘जीत का जश्न’ में ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और अमन सहरावत शिरकत करने पहुंचे थे। शो में मनु भाकर ने अमिताभ बच्चन की फिल्म मोहब्बतें का फेमस डायलॉग भी सुनाया। शो के दौरान मनु भाकर ने अमिताभ को कहा, “मैंने आपका एक डायलॉग याद किया था, मैं बोलूं।” अमिताभ बच्चन कहते हैं कि यह तो अच्छी बात होगी। इसके बाद मनु कहती हैं, ‘परम्परा, प्रतिष्ठा, अनुशासन। ये गुरुकुल के तीन स्तंभ हैं। ये वो आदर्श हैं जिनसे हम आपका आने वाला कल बनाते हैं।
शो के दौरान एक फिल्म के गाने का ऑडियो सुनाया। इसमें पूछा गया कि इस गाने का मुख्य किरदार कौन है। इस पर सवाल का जवाब मनु भाकर ने दिया। मनु ने कहा, “प्यार-मोहब्बत की बातें शाहरूख खान करते हैं। इस सवाल का जवाब शाहरूख खान होना चाहिए।” इस सवाल का सही जवाब मिलने पर अमिताभ ने कहा कि प्यार-मोहब्बत तो फिल्मों में हमने भी बहुत किया है, तो आपने मेरा नाम क्यों नहीं लिया। मनु भाकर ने कहा, इस जवाब के ऑप्शन में आपका नाम नहीं था, इसलिए आपका नाम नहीं लिया। मनु भाकर ने अमिताभ को कहा कि आपको सभी लोग जानते हैं। जब हम इंडिया के बाहर कहीं जाते हैं तो लोग कहते हैं अच्छा आप इंडिया से हैं, अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान।
KBC
यह भी पढ़े: चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर इतिहास रचा
इ-पेपर : Divya Sandesh
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…