Land registration fees : मुंबई। रियल एस्टेट में परामर्श प्रदान करने वाली नाइट फ्रैंक इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया की मई, 2022 में मुंबई शहर में 9,523 इकाइयों का संपत्ति बिक्री पंजीकरण हुआ, जिसका राज्य के राजस्व में 709 करोड़ रुपये का योगदान रहा।
रिपोर्ट में बताया गया कि मई, 2022 में पंजीकृत इकाइयों की संख्या इस महीने के लिए एक दशक में सबसे अच्छी रही, जबकि राज्य राजस्व संग्रह मई महीने के लिए 10 साल के उच्चतम स्तर पर रहा। इस दौरान 54 प्रतिशत पंजीकरण एक करोड़ या उससे अधिक मूल्य की इकाइयों के रहे। रिपोर्ट के अनुसार पंजीकृत संपत्तियों में 500-1000 वर्ग फुट के बीच के घर सबसे पसंदीदा श्रेणी में आए।
मई, 2022 में दर्ज की गई संपत्ति बिक्री पंजीकरण इससे पिछले वर्ष के मई माह से 78 प्रतिशत अधिक है। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के प्रभाव के कारण मई, 2021 में लॉकडाउन था। नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन तथा प्रबंधन निदेशक शिशिर बाइजल ने कहा, ”मुंबई में अचल संपत्ति बाजार मुद्रास्फीति के दबाव, बढ़ती लागत और स्टांप शुल्क में वृद्धि के बावजूद स्थिर रहा। दृष्टिकोण में एक आदर्श बदलाव के कारण घर खरीददार जो अब दीर्घकालिक स्थिरता के लिए स्वामित्व को महत्वपूर्ण मानते हैं और अपनी खरीदारी पूरी करने के इच्छुक थे। जबकि वहनीयता स्वीकार्य सीमा के भीतर रही।”
उन्होंने कहा, ”इस क्षेत्र में बढ़ते आर्थिक दबाव अपनी भूमिका निभाएंगे, घरेलू बचत में वृद्धि और मध्य से दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता के साथ-साथ मजबूत आर्थिक दृष्टिकोण जैसे अन्य कारक, घर खरीदने की गति को जारी रखने में मदद करेंगे।”
land registration fees
यहाँ पढ़े :Etwaha Safari : आखिरकार दृष्टिहीन चंदन की शेरों के बीच जाने की तमन्ना हुयी पूरी
ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…