LIC IPO News
LIC IPO News : मुंबई। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का शेयर बाजार में मंगलवार को करीब आठ प्रतिशत गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ। बीएसई में एलआईसी का शेयर 867.20 रूपये और एनएसई में 872 रूपये पर खुला। इसका निर्गम मूल्य 949 रूपये था।
एलआईसी ने कंपनी के पॉलिसीधारकों और रिटेल निवेशकों को 889 रूपये और 904 रूपये प्रति शेयर के भाव पर शेयर आवंटित किए थे। उल्लेखनीय है कि भारत की दिग्गज बीमा कंपनी एलआईसी के प्रथम आईपीओ में प्रस्तुत किए गए शेयरों की तुलना में 2.95 प्रतिशत आवेदन प्राप्त हुए थे। यह निर्गम आम निवेशकों के लिए चार मई से खुला था और इसमें बोली लगाने के लिए नौ मई आखिरी दिन था।
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इस निर्गम में कुल 47.83 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन मिले थे जबकि बिक्री के लिए 16.2 करोड़ प्रस्तुत किए गए थे। एलआईसी के पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित वर्ग में अभिदान 6.11 गुना रहा था जबकि कंपनी के कर्मचारियों के लिए आरक्षित शेयरों के लिए 4.39 गुना आवेदन प्राप्त हुए थे। यह देश में अबतक का सबसे बड़ा आईपीओ है।
यहाँ पढ़े:Aapda Mitra Yojna : उप्र के 25 जिलाें में आपदा मित्र और आपदा सखी योजना को मिलेगा विस्तार
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…
ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…
Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…
IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…
डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह 07 जुलाई 2026 दिन मंगलवार…