राष्ट्रीय

Mahakumbh 2025: महाकुम्भ में जल निगम, नगरीय के 3 अस्थाई और नैनी, झूंसी के स्थाई एसटीपी करेंगे स्लज ट्रीटमेंट

प्रयागराज दौरे पर शनिवार को अरैल फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का मुख्यमंत्री करेंगे निरीक्षण

  • Mahakumbh 2025
  • 9 सेसफुल व्हीकल और पाइपलाइन की मदद से होगा मेला क्षेत्र के स्लज का निस्तारण
  • अलोपी पम्पिंग स्टेशन 10 दिसंबर से पूरी क्षमता 80 केएलडी से करेगा कार्य
  • ओल्ड और न्यू दोनों सम्प ने कार्य करना कर दिया है प्रारंभ

Mahakumbh 2025: महाकुम्भनगर। महाकुम्भ 2025 के लिए निर्माण कार्य भी पूरे जोर शोर से हो रहे हैं। सीएम योगी के स्वच्छ और स्वस्थ महाकुम्भ के विजन को साकार करने में जल निगम, नगरीय पूरी क्षमता से कार्यरत है। एक ओर तो जल निगम, नगरीय महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था कर रहा है, साथ ही पूरे मेला क्षेत्र के स्लज निस्तारण की जिम्मेदारी भी संस्था की ही है। इसी क्रम में निगम स्थाई और अस्थाई ट्रीटमेंट प्लांट, सेसफुल व्हीकल व पाइपलाइन की मदद से मेला क्षेत्र के 1,50,000 शौचालयों के स्लज का ट्रीटमेंट करेगा। इसी दिशा में अलोपी पम्पिंग स्टेशन का कार्य भी पूरा कर लिया गया है, ताकि महाकुम्भ का अतिरक्त दबाव प्रयागराज शहर पर न पड़े।

शत प्रतिशत ओडीएफ का लक्ष्य

सनातन संस्कृति के सबसे बड़े आयोजन महाकुम्भ 2025 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के प्रयागराज आने का अनुमान है। स्वच्छ और स्वस्थ महाकुम्भ की सीएम योगी की मंशा के मुताबिक महाकुम्भ मेला क्षेत्र को पूरी तरह ओडीएफ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस योजना के मुताबिक मेला क्षेत्र में रिकॉर्ड 1,50,000 शौचालय बनाए जा रहे हैं। मेला क्षेत्र के शौचालयों के स्लज का निस्तारण करने के लिए जल निगम,नगरीय ने 3 अस्थाई और नैनी, झूंसी के स्थाई एसटीपी और अरैल के फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट की मदद से किया जाएगा। जल निगम नगरीय विभाग के अधिशासी अभियंता सौरभ कुमार ने बताया कि महाकुम्भ के स्लज निस्तारण के लिये बार्क की मदद से मेला क्षेत्र में 3 अस्थाई एसटीपी बनाए गये हैं। इन एसटीपी तक स्लज पहुचांने का कार्य विभाग के 9 सेसफुल व्हीकल और सीवेज पाइप लाइन करेंगी। जल निगम में इसके लिए 4 हजार लीटर कैपिसिटी के चार, 3 हजार लीटर के तीन और हजार लीटर के दो सेसफुल व्हीकल मेला क्षेत्र में नियमित स्लज निस्तारण का कार्य करेंगे। मेला क्षेत्र का शेष गंदा पानी सीवेज पाइप लाइन से सीधे एसटीपी तक पहुंचेगा।

अरैल फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का मुख्यमंत्री करेंगे निरीक्षण

महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं के स्लज का अतिरिक्त दबाव प्रयागराज शहर पर न पड़े इसके लिए जल निगम ने पहले ही अलोपी पम्पिंग स्टेशन की क्षमता विस्तारीकरण का कार्य पूरा कर लिया है। इसके बारे में अधिशासी अभियंता सौरभ कुमार ने बताया कि अलोपी पम्पिंग स्टेशन की क्षमता 45 केएलडी से बढ़ा कर 80 केएलडी करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। 10 दिसंबर से राइजिंग के कार्य के बाद अलोपी पम्पिंग स्टेशन पूरी क्षमता से कार्य करने लगेगा। इसके दोनों ओल्ड और न्यु सम्प की वर्किंग शुरू हो जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि सीएम योगी 07 दिसंबर को अपने प्रयागराज दौर पर अरैल स्थित फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करेंगे। ये ट्रीटमेंट प्लांट जून महीने से नैनी, महेवा और आस-पास के घरेलू सेप्टिक टैंक के स्लज को ट्रीट कर रहा है। यहां से ट्रीटेड स्लज झूंसी के को-ट्रीटमेंट प्लांट में भेजा जाता है, वहां से फाइनली 10 से 20 बीओडी का ट्रीटेड पानी छोड़ा जाता है।

Mahakumbh 2025


यह भी पढ़े: Lucknow News: लखनऊ पुलिस की मुठभेड़: पर्स लूटने वाले दो भाई गिरफ्तार!

इ-पेपर : Divya Sandesh

NDS Desk

Recent Posts

Share Market: वैश्विक सुस्ती और कच्चे तेल के उछाल से शेयर बाजार में सतर्कता, सीमित दायरे में कारोबार

Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…

2 weeks ago

Spain Crowned 2026 FIFA World Cup Champions After Dramatic Extra-Time Victory Over Argentina

FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…

2 weeks ago

UP’s Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa Yojana Proves a Boon

LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…

2 weeks ago

CM Yogi Meets Family of Dalit Student Lalita Gautam: “Not a Single Guilty Person Will Escape!

CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…

2 weeks ago

Giants vs Mariners Live Score: San Francisco Dominates Seattle 7-0 in Today’s MLB Matchup

Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…

2 weeks ago

Sonam Wangchuk Hunger Strike Today: भूख हड़ताल 19वें दिन में, बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त!

Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…

2 weeks ago