राष्ट्रीय

कांकेर में एक युवक की गोली मार कर हत्या

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कोयलीबेड़ा क्षेत्र में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने कहा कि कोयलीबेड़ा क्षेत्र में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। कोयलीबेड़ा क्षेत्र के ग्राम बदरंगी में कल मुर्गा बाजार चल रहा था। बताया जा रहा है कि बाजार में पहले से नक्सली मौजूद थे और कोयलीबेड़ा निवासी महेश बघेल के बाजार में आने का इंतजार कर रहे थे।

शाम करीब साढ़े चार बजे महेश जैसे ही बाजार में पहुंचा, नक्सलियों ने उस पर गोलियां दाग दी। गोली लगने से महेश की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया और लोग भाग गए। संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण देर शाम तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button