Saturday, March 25, 2023
More
    Homeराष्ट्रीयकार पेड़ से टकराई, चार की मौत,दो गंभीर

    कार पेड़ से टकराई, चार की मौत,दो गंभीर

    बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में बैतूल-इंदौर हाइवे पर आज  सुबह एक कार पेड़ से टकरा गयी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चिचोली ब्लाक मुख्यालय से लगभग छह किलोमीटर दूर जोगली गांव के पास तेज गति से चल रही एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें चिचोली के सरकारी अस्पताल लाया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए बैतूल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतको में तीन पुरुष और एक महिला शामिल है। मृतकों की पहचान तत्काल नहीं हो सकी। शवों का चिचोली के अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    RELATED ARTICLES
    - Advertisment -

    Most Popular

    Recent Comments